फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सड़क के लिए उखाड़ा हैंडपंप, एक साल बाद भी नहीं लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लढयानी गांव के लोग पानी ढोने के लिए मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप-तहसील भराड़ी की गतवाड़ पंचायत के लढयाणी गांव में सड़क विस्तारीकरण के दौरान उखाड़ा हैंडपंप एक साल बीत जाने के बाद भी दोबारा नहीं लगाया गया है। इस कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है और लोगों को पीने का पानी दूर से ढोना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि दधोल-लदरौर संपर्क सड़क के विस्तारीकरण के समय हैंडपंप हटाया गया था। उस समय कंपनी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि इसे अन्य स्थान पर फिर से स्थापित किया जाएगा, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी हैंडपंप नहीं लगाया गया। ग्रामीण सुखदेव, जोगिंद्र, जगतपाल, कर्मचंद, सुखमन, मंगल सिंह, कागदु देवी, राकेश कुमार, प्रमिला और रिंकू ने बताया कि हैंडपंप दर्जनों परिवारों के लिए पेयजल का मुख्य स्रोत था। अब लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है। बरसात के मौसम में नलकों से मटमैला पानी आने से दिक्कतें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभाग से कई बार नया हैंडपंप लगाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पंचायत उपप्रधान अजय शर्मा ने बताया कि विभाग को नया हैंडपंप लगाने के लिए अवगत करवाया गया है, लेकिन अब तक हैंडपंप नहीं लगाया गया।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता पवन कुमार ने कहा कि हैंडपंप हटाने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें