फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आधा महीना बीता, नहीं मिली जनवरी की पेंशन

Fri, 20 Feb 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और अन्य। स्रोत: प
विज्ञापन
एचआरटीसी पेंशनरों की अनदेखी पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

समय पर भुगतान न होने से बढ़ी पेंशनरों की चिंता
सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में चेतावनी
मांगें पूरी न हुईं तो होगा प्रदर्शन और घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों की लगातार अनदेखी का आरोप लगाया है। मंच का कहना है कि पेंशनरों को उनका वैधानिक हक समय पर नहीं दिया जा रहा, जिससे उनमें रोष बढ़ता जा रहा है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पेंशनर कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

मंच के महासचिव किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में निहाल स्थित कॉलोनी के मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि फरवरी माह आधे से अधिक बीत चुका है, लेकिन पेंशनरों को पिछले माह की पेंशन अभी तक नहीं मिल पाई है, जो गंभीर चिंता का विषय है। बैठक में सर्वसम्मति से मांग उठाई गई कि सभी पेंशनरों को देय राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए तथा भुगतान की जानकारी लिखित रूप में दी जाए। साथ ही पेंशन का भुगतान प्रत्येक माह की पहली तारीख को सुनिश्चित करने की मांग की गई। अन्य विभागों की तर्ज पर निगम के पेंशनरों को भी तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता पेंशन के साथ देने की बात कही गई। इसके अलावा पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों का जल्द निपटारा करने, 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को देय एरियर का भुगतान करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। मंच ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो हिमाचल प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। जिला मुख्यालय में घेराव भी किया जा सकता है। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष श्यामलाल ठाकुर, मुख्य सलाहकार देवेंद्र पाल शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन चंदेल, संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर सहित कई पेंशनर मौजूद रहे। मंच पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि पेंशनरों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें