फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गुड़िया देवी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पति झारखंड से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा, दो पहले से न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन

रॉड से सिर पर वार कर की थी हत्या
दो आरोपी पहले ही पकड़ चुकी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दनोह-कोसरियां गांव में प्रवासी महिला गुड़िया देवी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या का मुख्य आरोपी और मृतका का पति गोविंद राम को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी औपचारिकताओं के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है।
पुलिस इससे पहले मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों बंसी चौहान और गुड्डू को गिरफ्तार कर बिलासपुर ला चुकी है। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। वारदात के बाद से फरार चल रहा पति ही इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा था।प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला पर घर के भीतर हमला किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। जांच के दौरान कमरे में खून के निशान मिले। इनके नमूने फॉरेंसिक टीम ने एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

मृतका के भाई सुखवीर चौहान के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। आरोपियों की तलाश में विशेष टीम झारखंड गई थी, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि आरोपी को झारखंड पुलिस की सहायता से पकड़ा गया है। बिलासपुर लाकर उससे गहन पूछताछ की जाएगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें