फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: करवाचौथ पर फारसी और प्लाजो सूट का बढ़ा क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। करवाचौथ का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। महिलाएं त्योहार पर सजने-संवरने के लिए नए परिधानों की खरीदारी के साथ अपनी पसंद के डिजाइन में सूट सिलवाने में भी दिलचस्पी दिखा रही हैं। इस बार फारसी, प्लाजो, अफगानी और फ्रॉक सूट का चलन देखने को मिल रहा है। वहीं, फेंडी सिल्क, ऑर्गेंजा और पीपर सिल्क जैसे फैब्रिक भी महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। करवाचौथ के लिए महिलाएं अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार सूट तैयार करवा रही हैं। फारसी सूट की सिलाई 450 रुपये, अफगानी सूट की 500 रुपये और प्लाजो व फ्रॉक सूट की सिलाई 550 रुपये तक है। महिलाएं कपड़े के रंग, डिजाइन और बनावट को ध्यान में रखकर परिधान चुन रही हैं। इंडो-वेस्टर्न ड्रेस भी आधुनिक अंदाज पसंद करने वाली महिलाओं के लिए विकल्प बनी हुई हैं।
विज्ञापन

साड़ी और लहंगे की मांग भी बरकरार
बदलते फैशन के बीच करवाचौथ पर पारंपरिक परिधानों का आकर्षण कायम है। महिलाएं कढ़ाई और आकर्षक बॉर्डर वाली साड़ियों के साथ विभिन्न रंगों के लहंगे भी पसंद कर रही हैं। त्योहार पर पूजा और पारिवारिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए परिधानों का चयन किया जा रहा है। करवाचौथ नजदीक आने के साथ बाजारों में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें