फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छत प्रीमियर लीग का भव्य समापन, करलोटी बना चैंपियन

Sun, 26 Apr 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
छत में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
15 दिन तक चला रोमांच, कोटधार रहा उप विजेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। छत पंचायत में आयोजित छत प्रीमियर लीग (टी-10) क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। करीब 15 दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला करलोटी और कोटधार के बीच खेला गया, जिसमें करलोटी की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, कोटधार की टीम उप विजेता रही। समापन समारोह में पूर्व छत मेला कमेटी प्रधान सुभाष ठाकुर, राजीव जमवाल और सुरेंद्र राणा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विजेता करलोटी टीम को 8100 रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता कोटधार टीम को 5100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें