फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खिलाड़ियों के हित में सरकार का बड़ा फैसला

Wed, 20 May 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
प्राचार्य डा. पीएस कटवाल
विज्ञापन
इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मिला राहत
विज्ञापन

विशेष परीक्षा आयोजित करने पर कॉलेज प्रबंधन ने जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य डाॅ.. पीएस कटवाल ने इंटर यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित करने पर हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह निर्णय खिलाड़ियों के लिए बेहद सराहनीय है।
प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों का चयन कोचिंग कैंप ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कयाकिंग चैंपियनशिप 2025-26 के लिए हुआ था। चयनित खिलाड़ियों को रीजनल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर पोंग डैम, कांगड़ा में 26 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित कोचिंग कैंप में भाग लेने का अवसर मिला। इस कैंप में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा निकिता और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि शर्मा ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कयाकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसका आयोजन वसंत दादा पाटिल स्मारक रॉयल कृष्णा बोट क्लब, कृष्णा रिवर सांगली, महाराष्ट्र में 5 से 8 अप्रैल 2026 तक किया गया। वहीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल प्रतियोगिता राजस्थान में आयोजित हुई, जिसमें बीए प्रथम वर्ष के छात्र सुबहान और आर्यन ठाकुर ने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डा. कटवाल ने कहा कि इन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के कारण कुछ विद्यार्थी अंतिम परीक्षाओं से वंचित रह गए थे। ऐसे विद्यार्थियों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 18 मई और 19 मई 2026 को विशेष परीक्षा आयोजित कराई गई, जिससे खिलाड़ियों को राहत मिली। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन इस निर्णय के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करता है। सरकार के इस नीतिगत फैसले से विद्यार्थियों को न केवल प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा भी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें