फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कैसा हो प्रधान

Wed, 20 May 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
वंशु
विज्ञापन
गांव में रोजगार और खेल सुविधाएं बढ़ें
विज्ञापन

गांवों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना समय की जरूरत है। पंचायत को खेल मैदान, जिम और युवाओं के लिए सकारात्मक गतिविधियों पर काम करना चाहिए ताकि युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। साथ ही स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी गांव तक पहुंचनी चाहिए। - अतुल शर्मा, ग्राम पंचायत बैरी रजादियां




सड़क और सफाई व्यवस्था बेहतर हो

गांव के विकास की शुरुआत अच्छी सड़क, साफ-सफाई और बेहतर जल निकासी व्यवस्था से होती है। कई गांवों में छोटी समस्याएं लंबे समय तक बनी रहती हैं। पंचायत को लोगों की मूलभूत जरूरतों पर प्राथमिकता से काम करना चाहिए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। - वंशु, ग्राम पंचायत बैरी रजादियां
विज्ञापन



-

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर फोकस जरूरी

गांवों में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं सबसे जरूरी हैं। पंचायत को स्कूलों की सुविधाओं, स्वास्थ्य शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों पर ध्यान देना चाहिए। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो पंचायत का विकास भी तेजी से होगा। - नीरज, ग्राम पंचायत बैरी रजादियां
विज्ञापन


-

हर वर्ग की बात सुनने वाली पंचायत बने

एक मजबूत पंचायत वही होती है जहां हर वर्ग की आवाज सुनी जाए। पंचायत को बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की समस्याओं को समान प्राथमिकता देनी चाहिए। विकास कार्यों में पारदर्शिता और आपसी भाईचारा बनाए रखना भी पंचायत की बड़ी जिम्मेदारी है। - विवेक भारद्वाज, ग्राम पंचायत बैरी रजादियां

वंशु

वंशु

वंशु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें