फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसारू से 17 को होगी सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की शुरुआत : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
विज्ञापन

-कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन, मौके पर ही होगा जन समस्याओं का निपटारा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की शुरुआत घुमारवीं उपमंडल की पंचायत कसारू से 17 जनवरी को होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे। उपायुक्त ने जिला मुख्यालय के बचत भवन में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन

आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, लोगों की विभिन्न समस्याओं को उनके घर-द्वार के समीप सुलझाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में अपने विभाग से संबंधित कल्याणकारी नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं, ताकि लक्षित वर्गों को समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम स्थल पर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। ताकि स्थानीय लोगों को इस कार्यक्रम में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं घर द्वार मिल सकें। कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इन कार्यक्रमों में लोगों को प्रमाणपत्र बनाने जैसी सुविधाएं और राजस्व संबंधी आवेदनों पर कार्रवाई की सुविधा भी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में 18 जनवरी, झंडूता विधानसभा क्षेत्र में 19 जनवरी, बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में 20 जनवरी और श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में 21 जनवरी को ‘सरकार गांव के द्वार’ पहुंचेगी। उपायुक्त ने बताया कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम के दौरान उस विधानसभा क्षेत्र के सभी चुने हुए प्रतिनिधियों, भूतपूर्व विधायकों को भी इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण प्रशासन की ओर से दिया जाएगा। बैठक में सभी उपमंडलों के उपमंडल अधिकारी और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें