फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिला अस्पताल में शुरू हुई क्रस्ना लैब की सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शुरू हुई क्रस्ना लैब की सेवाएं- सिविल अस्पताल घुमारवीं में आज से मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

- तीन दिन परेशानी झेल रहे मरीजों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/घुमारवीं।

जिला अस्पताल में शुक्रवार से क्रस्ना लैब में सेवाएं शुरू हो गई हैं। वहीं सिविल अस्पताल घुमारवीं की क्रस्ना लैब में टेस्ट की सुविधा शनिवार से शुरू हो जाएंगी। इससे तीन दिन टेस्ट के लिए भटक रहे मरीजों और तीमारदारों को राहत मिली है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह से क्रस्ना लैब में टेस्ट के लिए खून के सैंपल लेना शुरू कर दिए गए। टेस्ट सुविधा शुरू होने से मरीजों ने राहत की सांस ली। बीते दिनों से जिला अस्पताल में क्रस्ना लैब बंद होने और सरकारी लैब में अधिकतर टेस्ट नहीं होने से मरीज भटकने को मजबूर थे। उधर, सिविल अस्पताल घुमारवीं में क्रस्ना लैब की सेवाएं शुक्रवार को भी नहीं मिली। टेस्ट न होने की वजह से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैब का रुख करना पडा। सिविल अस्पताल घुमारवीं की सरकारी लैब में रुटीन के टेस्ट ही होते हैं। जबकि विटामिन, डिफिशिएंसी, थायराइड, पीटीएच, एलएचएफ जैसे टेस्ट क्रस्ना लैब में होते है। इस अस्पताल में घुमारवीं, सदर और झंडूता विधानसभा के सैकड़ों लोग प्रतिदिन अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं। ऐसे में दूर-दराज से आए लोगों को टेस्ट न होने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई लोग तरे मजबूरन बिना इलाज कराए ही घर वापस चले गए। उधर, घुमारवीं अस्पताल स्थित क्रस्ना लैब के कर्मचारियों के अनुसार शनिवार को फिर से सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। बता दें कि जिले में क्रस्ना कंपनी ने सरकार की ओर से करीब 90 लाख रूपये का भुगतान नहीं होने से बुधवार से सेवाएं देना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें