फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महंगाई भत्ते की किस्त शीघ्र जारी करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर बिलासपुर इकाई की हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर इकाई की मासिक बैठक वरिष्ठ नागरिक डे केयर केंद्र डियारा सेक्टर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान ईवीआर भाटिया ने की।
विज्ञापन


बैठक में बंसीराम ठाकुर, सरदार रछपाल सिंह, सुरेशचंद शर्मा, सीताराम ठाकुर, गुरुदेव कौशल ने ज्वाइंट फ्रंट एंपलाइज यूनियन तकनीकी संघ को सभी मोर्चों पर सहयोग देने के लिए आग्रह किया। बैठक में पेंशनरों ने सरकार और बोर्ड प्रबंधक वर्ग का इस महीने वेतन और पेंशन की अदायगी समय पर न करने पर रोष प्रकट किया। पेेेंशनरों ने सरकार से अनुरोध किया कि भविष्य में ऐसी प्रवृत्ति दोबारा न दोहराई जाए। विद्युत कर्मियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। पेंशनरों की महंगाई भत्ते की किस्त शीघ्र जारी की जाए। 65, 70, 75 साल की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों का 5,10 और 15 प्रतिशत भत्ता मूल पेंशन में समायोजित किया जाए। ईवीआर भाटिया ने सभी पेंशनरों का बैठक में आने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की अगली बैठक 15 फरवरी को होगी। बैठक में मस्तराम, बृजलास, चेतराम, सुंदर राम, कमल गौतम, सुखराम, अनिल कुमार, महेंद्र और अन्य ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें