फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने मंदिरों के पैसे लेकर लोगों की आस्था पर किया प्रहार : चंदेल

Sat, 01 Mar 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल। स्वयं
विज्ञापन
- मंदिरों का विकास और वहां सुविधाओं का विस्तार करना होता है दान का उद्देश्य
विज्ञापन

- प्रदेश की जनता इस निर्णय को कभी भी नहीं करेगी स्वीकार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मंदिरों के खजाने से धन निकालने के जो आदेश दिए हैं वो सीधे तौर पर आस्था के साथ खिलवाड़ है। प्रदेश सरकार ने जिलाधीशों के माध्यम से मंदिरों से पैसा लेकर अपनी योजनाओं को पूरा करने के जो आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

चंदेल ने कहा कि श्रद्धालु मंदिरों में जो दान अर्पित करते हैं, इसका उद्देश्य मंदिरों का विकास और वहां सुविधाओं का विस्तार करना होता है। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ओर से अपने नाम से चलाई जा रही योजनाओं के लिए मंदिरों की संपत्ति को इस्तेमाल करना आस्था पर सीधा आघात है। प्रदेश के मंदिर पहले भी समाज कल्याण के कार्यों में योगदान देते रहे हैं, लेकिन सरकार की योजनाओं को सीधे मंदिरों के धन से पूरा करने की परंपरा पहले कभी नहीं रही। मंदिरों से धन निकालने का यह निर्णय राजनीतिक नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला है। मंदिर स्वयं भी अनाथ आश्रम और वृद्धाश्रम जैसे प्रकल्पों का संचालन कर सकते हैं, जहां श्रद्धालु सीधे सेवा कार्यों में सहयोग दे सकते हैं। लेकिन सुक्खू सरकार बिना बजट के घोषणाएं कर रही है और अब अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए मंदिरों की आय पर निर्भर हो रही है, जो निंदनीय है। कहा कि इस फैसले से प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है और लोग अब चढ़ावा चढ़ाने से पहले सोचेंगे कि उनका दान सही हाथों में जा रहा है या नहीं। इससे श्रद्धालुओं की आवक में भी कमी आ सकती है, जिससे प्रदेश की धार्मिक आर्थिकी पर भी असर पड़ेगा। चंदेल ने कहा कि प्रदेश की जनता इस निर्णय को कभी स्वीकार नहीं करेगी और सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें