बिलासपुर। श्री राधे कृष्ण कामधेनु गोधाम (माता सोहणी देवी मंदिर) करयालग में 17 नवंबर को वार्षिक गोपाष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर कपिला भवन के प्रथम तल का लोकार्पण और गो ग्रास दाता सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सांसद अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि विश्व हिंदू परिषद के उत्तर क्षेत्र मंत्री लेखराज राणा मुख्य वक्ता होंगे। सेवानिवृत्त शिक्षक ध्यान सिंह ठाकुर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12:15 बजे मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ होगा। दोपहर एक बजे कपिला भवन के प्रथम तल का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मुख्य वक्ता का संबोधन होगा। दोपहर 2:30 बजे ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री राधे कृष्ण कामधेनु गोधाम करयालग की प्रबंधक समिति की ओर से किया जा रहा है। समिति ने क्षेत्र के लोगों से उत्सव में भाग लेने का आह्वान किया है। संवाद