नॉप्स पब्लिक स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नॉप्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी और नेहा मानव सेवा समिति के संस्थापक पवन बरूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डाइट के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में सरस्वती वंदना, वंदे मातरम, आने वाले साल को सलाम, ओम शांति ओम, किन्नौरी नृत्य, उत्तराखंड, मिजोरम के नृत्य, केरल का मोहिनीअट्टम, संदेशे आते हैं, किथे चली, लाल दुपट्टा, हर घड़ी बदल रही है, जाता है काटा हूं, किसी डिस्को में जाएं, काला घाघरा, चल मेले नू चलिए जैसे गानों पर डांस कर खूब धमाल मचाई। मुख्यातिथि ने गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया। इससे पहले प्रधानाचार्य नीलम शर्मा और स्कूल निदेशक डॉ. ओपी शर्मा ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट सम्मानित किया।
कार्यक्रम में साल भर शत-प्रतिशत अनुपस्थित दर्ज करवाने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य नीलम शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने सभी छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्रों को जीवन में लक्ष्य को सामने रख उसे पाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इन्हें किया सम्मानित
समारोह में आराध्या, अहाना, रियांश शर्मा, साक्ष्य, नंदिनी, तरुण शर्मा, मान्य चंदेल, शिवानी शर्मा, वैभव गर्ग, महक शर्मा, अनिका, संजीवनी पाल सिंह, भव्य गर्ग, ऋजुल शर्मा, कृतिका, अंतरा अबरोल, गौरव, स्नेहा आदि बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में प्रदेश भर में चौथा स्थान हासिल करने वाली प्राजंलि को मुख्य रूप से सम्मानित किया गया।