-शिवा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया ग्रैंड पेरेंट्स डे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में दादा-दादी, नाना-नानी को स्नेह सम्मान और जीवन में उनके महत्व के उद्देश्य से मंगलवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया।
इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने हिंदी और अंग्रेजी गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नर्सरी के छात्रों ने सपने मेरे, बम-बम भोले, एलकेजी के छात्रों ने वेलकम डांस, तेरा मुझसे है पहले, उंगली पकड़ कर चलना, गो-गो-गो गोविंदा पर प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में दादा-दादी और नाना-नानी के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी कक्षा से रेयांश के दादा-दादी ने पहला, एलकेजी से शरन्या ढटवालिया के दादा-दादी ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रमुख वैज्ञानिक (भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान संस्थान करनाल) डॉ. रमेश कुमार शर्मा और उनकी पत्नी सेवानिवृत्त सहायक महाप्रबंधक बीएसएनएल गायत्री शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यकारी निदेशक आयुष शर्मा ने बताया कि दादा-दादी और नाना-नानी की बच्चों के चरित्र निर्माण में अहम भूमिका रहती है। इसलिए वह उन्हें सदैव सही रास्ते की और अग्रसर करें। उन्होंने पोषण सप्ताह के चलते बच्चों के आहार पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि बच्चों को चॉकलेट, कुरकुरे, चिप्स आदि न देते हुए पौष्टिक आहार खाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सभी बच्चों ने प्रेम और सम्मान का इजहार करते हुए अपने दादा-दादी, नाना-नानी को उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा, सचिव मधु शर्मा, कार्यकारी निदेशक आयुष शर्मा, अदिति शर्मा, प्रधानाचार्य डॉक्टर शिल्पा गोयल नन्हे बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी उपस्थित रहे।