फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सड़क हादसे में घायल युवती ने दम तोड़ा

Sun, 16 Nov 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के गोबिंदगढ़ में 10 नवंबर को सड़क हादसे में हुई थी घायल
विज्ञापन

एम्स बिलासपुर में चल रहा था इलाज, शनिवार रात को हुई मौत
संवा न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र की गाहर पंचायत के पदोहड़ी गांव की इशिका ठाकुर (18) जिंदगी की जंग हार गई। पंजाब के गोबिंदगढ़ में 10 नवंबर को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल इशिका ने शनिवार को देर रात एम्स बिलासपुर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इशिका गोबिंदगढ़ में बीटेक की छात्रा थी। दिवाली की छुट्टियों पर वह घर आई हुई थी और छुट्टियां समाप्त होने के बाद कॉलेज लौट गई थी। 9 नवंबर को वह अपनी बड़ी बहन से मिलने जीरकपुर गई और अगले दिन यानी 10 नवंबर को वापस गोबिंदगढ़ लौट रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने इशिका को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल इशिका सड़क किनारे बेहोश पड़ी मिली। गाहर पंचायत के प्रधान तारा चंद ने बताया कि स्थानीय लोगों ने तुरंत इशिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मैक्स अस्पताल चंडीगढ़ रेफर किया गया। अत्यधिक खून बह जाने और गहरी अंदरूनी चोटों की वजह से इशिका की हालत लगातार गंभीर बनी रही। बाद में परिजन उसे एम्स बिलासपुर लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए छह दिनों तक लगातार इलाज किया। करीब 20 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया, लेकिन गंभीर आंतरिक चोटों के कारण उसकी हालत में सुधार नहीं आया। इशिका के पिता भूपेंद्र होमगार्ड में सेवारत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। परिवार में दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। परिजनों ने कहा कि बेटी को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए, लोग हर कदम पर साथ खड़े रहे, लेकिन इशिका को बचाया नहीं जा सका। पंचायत प्रधान तारा चंद और परिजनों ने पंजाब पुलिस से मांग की है कि हादसे को अंजाम देने वाली फॉर्च्यूनर गाड़ी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। ऐसे में आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें