फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक माह तक बच्चियों को दिए गए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन के आवासीय परिसर में एनटीपीसी के सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत आयोजित चार सप्ताह के बालिका सशक्तिकरण अभियान का सोमवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संगिनी संघ की अध्यक्ष ऊषा अहिरवार ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और कार्यशाला के प्रशिक्षण को अपने दैनिक व्यवहार में लाने का संदेश दिया। समापन समारोह में परियोजना प्रमुख राजेंद्र प्रसाद अहिरवार ने बताया की यह समस्त कोलडैम परिवार के लिए अति गौरव और जिम्मेदारी का कार्य था। अभियान को सफल बनाने में गैर सरकारी संस्था ई-सोल्यूशंस का सहयोग रहा। यह अभियान 26 जून से प्रारंभ हुआ था। बालिकाओं की दिन की शुरुआत योगाभ्यास से होकर दिन में विभिन्न विषयों की पढ़ाई और शाम में खेलकूद और नृत्य आदि का प्रशिक्षण दिया जाता था। इस कार्यशाला के दौरान बच्चों को योग, आत्म रक्षा, कंप्यूटर, पेंटिंग, चित्रकला विषयों की भी जानकारी दी गई। समापन समारोह में महाप्रबंधक लव टंडन संगिनी संघ की उपाध्यक्ष आभा टंडन, महाप्रबंधक दिग्विजय प्रसाद सिंह, राजेंद्र कुमार जोशी, मधु जोशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बालिकाओं के परिवारजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें