फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भीषण गर्मी में अघोषित कटों से घुमारवीं निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिकायत के बाद अधिकारी देते हैं कांगू सब स्टेशन से खराबी का हवाला
विज्ञापन

-किसी भी समय बिजली के कट लगने से लोगों में भारी रोष

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं और इसके आसपास के क्षेत्र में भीषण गर्मी में बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान हैं। एक तरफ भारी तापमान ने लोगों का जीवन मुश्किल किया है, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में बिजली के कट लगने से आमजन में भारी रोष है। हालात यह हैं कि जब उपभोक्ता इसकी शिकायत बिजली बोर्ड के अधिकारियों को करते हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि कांगू सब स्टेशन से समस्या है।
घुमारवीं शहर सहित अधिकतर ग्रामीण इलाकों में उमस वाली गर्मी में विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता परेशान है। भीषण गर्मी के मौसम में शहर सहित ग्रामीण इलाकों में दिन में कई बार लोगों को अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि तेज धूप ,लू और उमस ने सभी को परेशान करके रखा है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौनी व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम कर रही है। रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है। एक दिन में कई बार बिजली का अचानक चले जाना अब आम बात हो गई है। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में रात के वक्त कम वोल्टेज के कारण कूलर व पंखे काम करना बंद कर देते हैं। बिजली की इस आंख-मिचौली के कारण घरेलू महिलाओं बुजुर्गों व छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरे क्षेत्र में बिजली कब आएगी और कब कटेगी इसका कोई पता नहीं होता है।
विज्ञापन

हालांकि पिछले कुछ वर्ष से बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए करोड़ों और रुपये खर्च किए गए हैं। ट्रांसफार्मर से लेकर बिजली के खंभे और नई केवल तक बदल दी गई। फिर भी व्यवस्था नहीं बदल पाई। क्षेत्र में अभी भी ऐसे कई ट्रांसफार्मर हैं, जिन पर जरूरत से ज्यादा लोड है। इस ओवरलोड के चलते ही कहीं ट्रांसफार्मर जल रहे हैं तो कहीं पर लो वोल्टेज की समस्या पैदा हो रही है। लोगों ने बोर्ड से मांग की है कि इस भीषण गर्मी में उन्हें बिजली के इस घोषित कटों से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन

कोट
मुझे चार्ज संभाले अभी दो-तीन दिन का ही समय हुआ है। जहां तक अघोषित कट और लो वोल्टेज की बात है तो कांगू सब स्टेशन से इस प्रकार की कोई भी समस्या नहीं है। यहां जब भी किसी प्रकार का कोई कार्य करने के लिए कट लगाना होता है तो उसमें बाकायदा उच्च अधिकारियों को बता कर ही कार्य किया जाता है। इस बात की जानकारी सभी डिवीजन, सब डिविजनों को दी जाती है। अगर कहीं पर कट और लो वोल्टेज की समस्या आ रही है तो यह डिवीजन या फिर सब डिवीजन लेवल से ही हो सकता है।
देवेंद्र सिंह, सहायक अभियंता, इलेक्ट्रिक स्टेशन, कांगू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें