फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं थाना भवन का आठ माह बाद भी नहीं हुआ उद्घाटन

विज्ञापन
पुलिस थाना घुमारवीं का नया भवन
विज्ञापन
फर्नीचर, बिजली, पानी का नहीे लगा कनेक्शन
विज्ञापन

2021 में शुरू हुआ भवन निर्माण का काम

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं का नया भवन बनकर तैयार होने के बावजूद उद्घाटन की राह देख रहा है। आधुनिक तरीके से तैयार भवन को बने करीब आठ माह बीत चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक भवन में न बिजली और न ही पानी का कोई प्रबंध हो पाया है। फर्नीचर की भी व्यवस्था नहीं की गई है।
घुमारवीं पुलिस थाना का पुराना भवन करीब चार दशक को पुराना है। यह काफी हद तक जर्जर हो चुका है। यही नहीं इस भवन में पर्याप्त जगह न होने के कारण स्टाफ को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद करीब पांच करोड़ रुपये खर्च कर पुलिस थाना के लिए भवन का निर्माण किया गया। पुलिस थाना के नए भवन का शिलान्यास 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया गया था। इस भवन का निर्माण कार्य भारत दूरसंचार निगम द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना का नया चार मंजिला भवन बनकर पूरी तरह तैयार है। अभी तक इस भवन में पानी, बिजली तथा फर्नीचर की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। यही कारण है कि आज भी पुलिस थाना का सारा काम पुराने भवन से ही किया जा रहा है। नया भवन चार मंजिला बनाया गया है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है जबकि पहली मंजिल में थाना प्रभारी व एचसी के कमरों सहित महिला व पुरुष लॉक रूम बनाए गए हैं। दूसरी मंजिल में माल खाना, कोर्ट कैंटीन व किचन सहित मल्टीपर्पज हाल बनाया गया है। तीसरी मंजिल में आईओ रूम के अलावा एक ट्रैफिक ऑफिस भी बनाया गया है। भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी इस भवन का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


भवन निर्माण कार्य बीएसएनएल के अधीन है। निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक भवन में फर्नीचर नहीं लगाया जा सका है। इसके लिए बीएसएनएल को जल्द से जल्द सारी औपचारिकताएं पूरी करने के आदेश दिए हैं। उम्मीद है एक माह के भीतर उसे भवन का उद्घाटन हो जाएगा।

चंद्रपाल सिंह, डीएसपी घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें