फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं जल शक्ति मंडल को लगभग 12 करोड़ का नुकसान, 18 सिंचाई और एक सीवरेज परियोजना पर चल रहा काम

Thu, 11 Sep 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित बैठक में अधिकारियों से बातचीत करते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
जलापूर्ति योजनाओं की बहाली में जल शक्ति कर्मियों का कार्य सराहनीय : धर्माणी-
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं में विभागीय समीक्षा बैठक कर दिए जरूरी निर्देश
-59 पेयजल योजनाएं बहाल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। भारी बरसात से जल शक्ति मंडल घुमारवीं को करीब 12 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है, जिसमें पेयजल योजनाएं, सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें से 59 पेयजल योजनाएं बहाल की जा चुकी हैं, जबकि सिंचाई योजनाओं और सीवरेज परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। यह जानकारी तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने समीक्षा बैठक मेें दी है। उन्होंने कहा कि भारी बरसात के बावजूद जल शक्ति विभाग के कर्मियों ने पेयजल आपूर्ति योजनाओं की बहाली में उल्लेखनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि हालिया बरसात से घुमारवीं जल शक्ति मंडल को पेयजल, सिंचाई और सीवरेज परियोजनाओं को मिलाकर लगभग 12 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। कहा कि घुमारवीं क्षेत्र में प्रभावित सभी 59 पेयजल योजनाओं को आंशिक या पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। 18 सिंचाई परियोजनाओं और एक सीवरेज परियोजना की बहाली का कार्य भी प्रगति पर है और इन्हें जल्द सुचारू किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण स्तर पर प्रभावित पेयजल लाइनों को तुरंत दुरुस्त कर आपूर्ति पूरी तरह से बहाल करें। धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार सड़क, पानी और बिजली जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से बहाल कर रही है। बरसात से हुए जानमाल के नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासनिक और राजस्व अधिकारी लगातार फील्ड में कार्य कर रहे हैं। बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश वैद्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें