फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल को लिफ्ट, आधुनिक जांच मशीन और ओएसटी केंद्र की मिली सौगात

विज्ञापन
घुमारवीं अस्पताल में आधुनिक बायो-केमिस्ट्री एनालाइजर मशीन का निरीक्षण करते मंत्री राजेश धर्माणी
विज्ञापन
कनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

नई मशीन से किडनी, लिवर और हृदय संबंधी जांच के साथ थायराइड व विटामिन की जांच में भी मिलेगी मदद
अस्पताल में प्रतिदिन 600 से 900 मरीज पहुंचते हैं, 11 विशेषज्ञ चिकित्सक दे रहे सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लिफ्ट, आधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन और ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (ओएसटी) केंद्र का शुभारंभ किया गया। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने करीब 40 लाख से स्थापित लिफ्ट का उद्घाटन किया। इसके अलावा 15 लाख की आधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन और ओएसटी केंद्र भी शुरू किए गए।
मंत्री ने कहा कि आधुनिक जांच मशीन से किडनी, लिवर और हृदय सहित अंगों के जांच में सुविधा मिलेगी। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1400 से 1500 जांचें करने और समय पर रिपोर्ट उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। यहां थायराइड, विटामिन बी-12 और विटामिन डी-3 सहित कई जांच सुविधाएं भी कम दरों पर उपलब्ध हैं। पात्र बीपीएल परिवारों को कुछ जांचें निशुल्क करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लिफ्ट से बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और गंभीर मरीजों को अस्पताल की विभिन्न मंजिलों तक पहुंचने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य संस्थानों के आधारभूत ढांचे को मजबूत कर रही है।
विज्ञापन

घुमारवीं अस्पताल में 11 विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं और प्रतिदिन औसतन 600 से 900 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर कार्यशील है। यहां प्रतिदिन करीब 300 मरीजों की आंखों की जांच होती है, जबकि अल्ट्रासाउंड सुविधा के तहत 50 से 60 मरीजों की जांच की जा रही है। अस्पताल में एक्सरे, एंबुलेंस और ब्लड स्टोरेज की सुविधा भी उपलब्ध है। अब तक करीब 300 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाया जा चुका है। मंत्री ने बताया कि भविष्य में डायलिसिस सुविधा शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बीएमओ अनुपम शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें