फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज ने जीती क्लस्टर स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप

Wed, 24 Jun 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी मुख्यातिथि के साथ। स्रोत: कॉल
विज्ञापन
एकल वर्ग में रिदम ने जीता खिताब, युगल वर्ग में भी घुमारवीं की टीम रही अव्वल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय, घुमारवीं में आयोजित क्लस्टर स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में मेजबान महाविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल और युगल दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय झंडूता, राजकीय महाविद्यालय जुखाला, शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन घुमारवीं और स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की टीमों ने भाग लिया।
चैंपियनशिप का उद्घाटन महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ महेंद्र कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में किया, जबकि वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की सहायक आचार्य डॉ. अंजू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने एकल एवं युगल वर्ग में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। एकल वर्ग में स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के खिलाड़ी रिदम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, घुमारवीं के ईशान उपविजेता रहे। वहीं युगल वर्ग में स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की टीम ने शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन की टीम को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल मुख्यातिथि और राजकीय महाविद्यालय झंडूता के भूगोल विभाग के सहायक आचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रो. प्रीतम लाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, संस्थानों और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। समारोह में महाविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें