फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं महाविद्यालय ने पांच सरकारी स्कूलों को लिया गोद

Mon, 16 Dec 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-कॉलेज के शिक्षक बच्चों को जीवन मूल्यों की देंगे शिक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं ने पांच सरकारी स्कूलों को गोद लिया है। इस कार्य के लिए महाविद्यालय स्तर पर स्कूल एडॉप्शन समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

समिति में शिक्षकों की पांच टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों ने विद्यालयों का दौरा किया है और उनके साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की स्कूल एडॉप्शन नीति के तहत कॉलेज ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला कलरी, दधोल, कोठी, भगेड़ और सोहल स्कूल को गोद लिया है। उन्होंने कहा कि अब यह रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी और जारी दिशा निर्देशों के अनुसार आगामी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महाविद्यालय के शिक्षक भविष्य में इन विद्यालयों के बच्चों को जीवन मूल्यों, कॅरिअर काउंसलिंग, समाज के प्रति कर्तव्यों और जीवन में अनुशासन की शिक्षा देंगे। इसके अलावा एंटी ड्रग स्कॉड, वूमन सैल, जेंडर चैंपियन क्लब, एनएसएस, एनसीसी की कार्यशैली से भी अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा स्कूल स्टाफ, एसएमसी के साथ बैठक कर महाविद्यालय के लिए विकास की योजना निर्माण, शैक्षणिक गतिविधियों, खेल, मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी सहयोग कर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें