फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं शहर : खुले में कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी कैमरे रखेंगे नजर

विज्ञापन
घुमारवीं नगर परिषद की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शहर के विकास, सफाई व्यवस्था और जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। नगर परिषद की पहली बैठक में शहर में प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने, कूड़ा प्रबंधन सुधारने, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया।
नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अमित कुमार और उपाध्यक्ष सविता देवी ने की। बैठक में कार्यकारी अधिकारी खेमचंद शर्मा सहित सभी पार्षद मौजूद रहे। बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के जिन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता है, वहां नई लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं ऐसे स्थान जहां तकनीकी कारणों से सामान्य स्ट्रीट लाइट लगाना संभव नहीं होगा, वहां सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। नगर परिषद का उद्देश्य शहर के हर हिस्से में बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को रात के समय आवागमन में परेशानी न हो। शहर में खुले में कूड़ा फेंकने की समस्या को लेकर भी बैठक में गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। नगर परिषद ने ऐसे स्थानों को चिह्नित कर वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है, जहां लोग खुले में कचरा फेंक रहे हैं।
इससे गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखी जा सकेगी और स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सकेगा। बैठक में शहर की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने का भी निर्णय लिया गया। नगर परिषद शहर के प्रमुख नालों और नालियों का चरणबद्ध तरीके से चैनलाइजेशन करेगी। इससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का लक्ष्य घुमारवीं शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि सफाई, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी या अन्य समस्याओं को लेकर नगर परिषद को अवगत करवाएं, ताकि समय पर समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें