फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं एडवोकेट इलेवन और बम्म टांडा ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
बम्म में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के साथ टीमें। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बम्म के रोपा में फिट युवा हिट युवा क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए दो मैच
विज्ञापन

डिंपल और विक्की बने मैन ऑफ द मैच

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। बम्म क्षेत्र के रोपा में आयोजित फिट युवा हिट युवा क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला घुमारवीं एडवोकेट इलेवन और भदरौण इलेवन के बीच हुआ। इसमें भदरौण की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घुमारवीं एडवोकेट इलेवन ने पांचवें ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से मनीष और डिंपल ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि रामानुजम ने 22 और रजनीश मेहता ने 17 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला बम्म टांडा और तल्याणा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तल्याणा की टीम ने 95 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बम्म टांडा की टीम ने अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर छह विकेट से जीत दर्ज की। तल्याणा की ओर से अंकुश और सम्मी ने 23-23 रन बनाए। वहीं, बम्म टांडा की ओर से विक्की ने 53 और हैप्पी ने 25 रन की पारी खेली। मुकाबलों के बाद घुमारवीं एडवोकेट इलेवन के डिंपल और बम्म टांडा के विक्की को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे दिन के मुकाबलों का शुभारंभ बीडीसी बम्म-पंतेहड़ा कर्मदत्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर आयोजक लोकेश ठाकुर, पूर्व उप प्रधान मैहरी काथला और मनीष शर्मा, उप प्रधान ग्राम पंचायत बम्म ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कर्मदत्त शर्मा ने खिलाड़ियों को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 5100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। आयोजन समिति ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रेमलाल, पंतेहड़ा के पूर्व उप प्रधान राकेश, इंद्र देव शर्मा, सतीश कुमार, साहिल कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें