भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत बाड़ा दा घाट चौक पर जीप और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं लगी। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता होने के चलते पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।
जानकारी के अनुसार मनोज कुमार स्कूटी पर सवार होकर बाड़ा दा घाट से भराड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान बम्म की तरफ से आ रही पिकअप जीप ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी चालक सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय दुकानदार और अन्य लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने स्कूटी चालक को संभाला और उसकी मदद की। हादसे में स्कूटी को नुकसान पहुंचा है। वहीं, दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता होने के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया।