फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गायत्री परिवार ने शहर में निकाली ज्योति कलश यात्रा

Wed, 05 Nov 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार बिलासपुर की ओर से हरिद्वार से लाई गई ज्योति कलश यात्रा। संवाद
विज्ञापन
-1008 दीपों से सजी देव दीपावली, खंड ज्योति एवं कलश की पूजा-अर्चना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार बिलासपुर की ओर से बुधवार को हरिद्वार से लाई गई ज्योति कलश यात्रा का शहर में भव्य आयोजन किया गया। यात्रा में गायत्री परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

हरिद्वार से आई अखंड ज्योति एवं कलश की पूजा-अर्चना विभिन्न स्थानों पर की गई। यात्रा जब संघ कार्यालय पहुंची तो स्वयंसेवकों ने आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया। इसके बाद यात्रा गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां देव दीपावली के अवसर पर 1008 दीपों का दीपदान किया गया। इस मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वानों ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गायत्री परिवार का संदेश हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा और हम बदलेंगे, युग बदलेगा आज समाज में नई चेतना का संचार कर रहा है। विचार क्रांति अभियान के माध्यम से लोगों को अपने जीवन में उत्कृष्टता लाने की प्रेरणा दी जा रही है। कहा कि सभी को अपने जीवन से एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही साधना और यज्ञ को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। विद्वानों ने श्रद्धालुओं को आगामी वर्ष में शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित होने वाले विराट यज्ञ में भाग लेने का आमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार बिलासपुर के जिला संयोजक परिवेश शर्मा ने कहा कि यह शोभायात्रा समाज में आध्यात्मिक जागृति और एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें