फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 10,925 विद्यार्थी देंगे एचपी बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी की निगरानी में आज से होगी परीक्षा शुरू
विज्ञापन

-नकल रोकने के लिए छह उड़न दस्ते करेंगे निरीक्षण
-परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए कुल 127 केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की 12वीं और 10वीं कक्षा के 10,925 विद्यार्थी परीक्षाएं देेंगे। बोर्ड की यह परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। नकल रोकने के लिए जिले में छह उड़न दस्ते (फ्लाइंग स्क्वायड) बनाए गए हैं, जो स्कूलों में औचक निरीक्षण करेंगे। परीक्षा के लिए 127 निजी और सरकारी स्कूलों को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


जिले में 10वीं कक्षा के सरकारी स्कूलों के 4,098 और निजी स्कूलों के 1700 विद्यार्थी परीक्षा देेंगे। 12वीं कक्षा के सरकारी स्कूलों के 4,060 और निजी स्कूलों के 1067 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेेंगे। शुक्रवार को 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की पहली परीक्षा होगी। दसवीं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं का परीक्षा का समय सुबह 8:45 से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। विद्यार्थियों को 8:45 पर प्रश्न पत्र दे दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिका 9:00 बजे दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले छात्र की गहन जांच होगी। केंद्र के अंदर सिर्फ प्रवेश पत्र, पेन, पैंसिल, बोर्ड ही ले जाने दिया जाएगा। बैग सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे घड़ी, मोबाइल बाहर ले लिए जाएंगे। इन दोनों कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च तक चलेंगी। वहीं, परीक्षा के दौरान एसडीएम के चार और शिक्षा विभाग के दो उड़न दस्ते परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। शिक्षा विभाग उच्च के अधीक्षक श्रेणी-1 अमरनाथ ने बताया कि शुक्रवार से शुरू होने वाली परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें