फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेंटिंग बनाकर छात्रों को दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-जुखाला कॉलेज में सड़क सुरक्षा पेंटिंग पर कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में सड़क सुरक्षा पेंटिंग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल ने की।
विज्ञापन

कार्यशाला में जवाहरलाल नेहरू राजकीय फाइन आर्ट कॉलेज शिमला के प्रशिक्षित चित्रकारों ने छात्रों को चित्रकला की तकनीक सिखाई। इसके अलावा एक विशाल चित्रकला बनाकर सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित जानकारी छात्रों को दी। प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को चित्रकला सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को चित्रकला में रोजगार की अपार संभावनाएं बताईं। कार्यशाला में प्रो. सुदामा राम, प्रो. राजेश कुमार, डॉ. जसवंत सिंह सैनी, डॉ. राजकुमार, डॉ. राजेश ठाकुर, प्रो. राजेंद्र सिंह, महाविद्यालय का शिक्षक वर्ग और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें