फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माछीवाड़ा के गौरव बने शेर-ए-कहलूर

Thu, 07 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
कुठेढ़ा में शेर ए कहलूर कुश्ती स्पर्धा के विजेता पहलवान मुख्य अतिथि के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिव छिंज कमेटी कुठेड़ा के तत्वावधान हुए दंगल में शेर-ए-कहलूर का खिताब माछीवाड़ा के गौरव पहलवान ने जीता। जीरकपुर के सुनील उपविजेता रहे। दंगल में हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी और जम्मू राज्यों के अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने दमखम दिखाया। इसे देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से लोगों की खूब भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


शेर-ए-कहलूर में विजेता पहलवान गौरव को 31 हजार रुपये और उपविजेता पहलवान सुनील को 28 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। जबकि चंबा के तालिब और जीरकपुर के बीच हुए कहलूर केसरी के अंतिम मुकाबले में चंबा तालिब विजेता रहे।

इसमें विजेता पहलवान को 11 हजार रुपये और उपविजेता को नौ हजार रुपये ईनाम स्वरूप दिए गए। इसके अलावा शान-ए-कहलूर की खिताबी जंग चंडीगढ़ के अमित और होशियारपुर के सुरभू के बीच हुई। काफी रोमांचक मुकाबले के बाद पहलवान अमित ने विजेता खिताब अपने नाम किया। इसमें विजेता को 15 हजार और गुर्ज जबकि उपविजेता को 14 हजार रुपये देकर नवाजा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा सीधी कुश्तियां भी करवाई गईं। इसमें जम्मू के विनय ने दिल्ली के पवन और होशियारपुर के तीर्थ ने अजनाला के भूपेंद्र को हराया। दंगल में कुलदीप सोनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को इनाम राशि देकर सम्मानित किया। छिंज कमेटी प्रधान जगदीश लाल ने बताया कि मुख्यातिथि ने कमेटी को 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की। इस अवसर पर अनूप शर्मा, जगदेव मेहता, कुलदीप, दलीप, प्रेमलाल, मोहित, अशोक, ज्योति, प्रदीप, सुभाष, दलीप, सुरेश ठाकुर व जगदीश सहित कई लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें