-झंडूता कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने की।
कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलघाड़ से शारीरिक शिक्षा अध्यापक सुनील चंदेल ने बतौर कोच शिरकत की। इस दौरान शॉट पुट थ्रो, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद, जैवलिन थ्रो, दौड़ प्रतियोगिता और रस्साकसी स्पर्धा करवाई गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। छात्र वर्ग की शॉटपुट प्रतियोगिता में गौरव पहले, कशिश दूसरे और हरिओम मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में कशिश पहले, सौरव दूसरे और हरिओम मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद स्पर्धा में आदित्य पहले, हर्षित, हर्ष दूसरे और रोहित तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद स्पर्धा में आदित्य पहले, गौरव दूसरे और रोहित तीसरे स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो स्पर्धा में आदित्य पहले, रोहित दूसरे और हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। दौड़ प्रतियोगिता में रोहित शर्मा पहले, शशि कुमार दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग की शॉट पुट प्रतियोगिता में अनुराधा पहले, अंकिता दूसरे और ज्योति, सिया तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में अनुराधा पहले, अंकिता दूसरे और सिया तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद स्पर्धा में ज्योति पहले, आंचल दूसरे और अंकिता तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद स्पर्धा में अनुराधा पहले, ज्योति दूसरे और आंचल तीसरे स्थान पर रही। जैवलिन थ्रो स्पर्धा में अनुराधा पहले और निशा दूसरे स्थान पर रही। दौड़ प्रतियोगिता में ज्योति पहले, अनुराधा दूसरे और सिया, आंचल तीसरे स्थान पर रही। खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना का विकास करना है। ताकि विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। प्राचार्य संजय कुमार ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया और सभी विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।
झंडूता कॉलेज में आयोजित एथलीट मीट में भाग लेने वाले खिलाड़ी और अध्यापक। कॉलेज प्रबंधन