फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जसवानी के जंगल में नशेड़ियों का जमावड़ा, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
ग्राम पंचायत छंदोह के जसवानी गांव के जंगल में पड़ी शराब की खाली बोतलें व सिरिंज। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
जंगल में मिली शराब की बोतलें और सिरिंज, पंचायत ने गठित की कमेटी
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं। ग्राम पंचायत छंदोह के जसवानी गांव के जंगल में कथित तौर पर नशेड़ियों की गतिविधियों से ग्रामीण परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि कुछ बाइक सवार युवक आए दिन जंगल में पहुंचकर शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। इसके बाद नशे की हालत में बाइक चलाकर गांव की सड़कों पर हुड़दंग मचाते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार कुछ युवक बाइक सड़क किनारे खड़ी कर जंगल में चले जाते हैं और देर शाम तक वहां नशा करते हैं। वापस लौटते समय तेज आवाज में शोर मचाते हुए सड़कों से गुजरते हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी गतिविधियों से गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है। बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले कुछ बाइक सवार युवकों ने जंगल में आग लगाने का प्रयास किया। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक वहां से भाग चुके थे। मौके पर शराब की खाली बोतलें और इस्तेमाल की गई सिरिंज मिलीं। इससे जंगल में अन्य नशीले पदार्थों के सेवन की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाकर जंगल को नुकसान से बचाया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत छंदोह के उपप्रधान बलजीत कश्यप ने बताया कि जसवानी के जंगल में नशे से जुड़ी गतिविधियों की शिकायत पंचायत को मिली है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पंचायत ने एक कमेटी गठित की है। जल्द ही पुलिस प्रशासन को मामले से अवगत करवाकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की जाएगी। पंचायत भी अपने स्तर पर आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें