फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज की गरिमा ने पास किया नेट

Sat, 03 May 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रा को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की एमएससी बॉटनी की चतुर्थ सेमेस्टर की गरिमा ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) पहले ही प्रयास में पास की है।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रशासन ने गरिमा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वनस्पति विभाग के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि यह गरिमा की कड़ी मेहनत और लगन का फल है। उन्होंने बताया कि गरिमा का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। इसके बावजूद भी उसने इस कठिन परीक्षा को पास किया, जो कि कॉलेज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि गरिमा पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने गरिमा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें, उनके परिवार और शिक्षकों को बधाई दी है। साथ ही गरिमा के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। गरिमा मंडी के सिराज की रहने वाली है। उनके पिता कारपेंटर का काम करते है और माता गृहिणी हैं। वर्तमान में गरिमा कन्या छात्रावास में रह रही हैं। इस अवसर पर वनस्पति विभाग के सहायक आचार्य जीवेश नड्डा, डॉ. लिपिका, वार्डन डॉ. रीता, अन्य प्राध्यापकों और कन्या छात्रावास की छात्राओं ने गरिमा को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें