फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयना देवी में श्रद्धालुओं के लिए दोबारा शुरू हुआ गणपति रज्जू मार्ग

Thu, 06 Feb 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
मरम्मत के बाद इस तरह से नजर आ रहा है श्री नयना देवी जी स्थित गणपति रज्जू मार्ग । संवाद
विज्ञापन
-मरम्मत के चलते एक माह से बंद था मार्ग, डाली गई नई रस्सियां, ट्रॉलियां भी बदलीं
विज्ञापन

-रज्जू मार्ग के शुरू होने से मंदिर दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को मिली राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयना देवी स्थित गणपति रज्जू मार्ग वीरवार से श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खोल दिया गया। करीब एक महीने तक मरम्मत कार्य और नवीकरण के चलते यह रज्जू मार्ग बंद था। इस दौरान सभी रोप को बदला गया और ट्रॉलियों को नए सिरे से स्थापित किया गया।
विज्ञापन

रज्जू मार्ग के दोबारा शुरू होने से श्रद्धालुओं को मां नयना देवी के दर्शनों के लिए एक बड़ी राहत मिली है। खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह मार्ग बेहद सुविधाजनक है। रज्जू मार्ग प्रबंधन के अनुसार हर वर्ष इसकी मरम्मत सात से दस दिन के लिए की जाती थी। लेकिन इस बार पूरी ट्रॉलियों और रोप सिस्टम के नवीकरण के कारण इसे लगभग एक महीने तक बंद रखा गया। अब ट्रॉली की नई आकर्षक लुक श्रद्धालुओं को खासा पसंद आएगी। यह रज्जू मार्ग 1997 से श्रद्धालुओं की सेवा में है। लाखों श्रद्धालु इस मार्ग से यात्रा करते हुए गोबिंद सागर झील और धौलाधार पर्वत की बर्फ से ढकी वादियों का मनोरम दृश्य निहारते हुए एक अनूठा अनुभव प्राप्त करते हैं। रज्जू मार्ग के कार्यकारी अधिकारी सी बनर्जी ने बताया कि मरम्मत और सुरक्षा के मद्देनजर रज्जू मार्ग को बंद किया गया था। अब नए रोप और ट्रॉलियों के साथ इसे फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि यह मार्ग भविष्य में भी नियमित रूप से उनकी सेवा में खुला रहेगा। यह मार्ग न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी क्षेत्र को मजबूत बनाता है। इसके चलते सैकड़ों लोगों को व्यवसाय का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें