फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में गणेश उत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 दिन तक चलेगा उत्सव
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। गणेश चतुर्थी पर घुमारवीं में 15वां वार्षिक गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के पहले दिन गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। रोजाना सुबह और शाम गणेश पूजन, हवन और आरती की जाएगी।
विज्ञापन


डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने गणेश उत्सव कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत कर विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना कर मूर्ति स्थापना की। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें भगवान गणेश की मूर्ति देकर सम्मानित किया। इसके बाद गणेश पूजन और भजन गाकर धूमधाम से मूर्ति स्थापना कार्यक्रम मनाया गया। 26 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा तो साथ ही 28 सितंबर को घुमारवीं शहर से लुहणू मैदान तक शोभायात्रा निकालकर गोविंद सागर झील में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें