फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गाहर पंचायत ने समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

Fri, 30 Jan 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
गाहर पंचायत में समाजसेवियों को सम्मानित करते पंचायत प्रधान। स्रोत: पंचायत
विज्ञापन
महिला मंडलों, ग्राम सुधार समितियों, वरिष्ठ नागरिकों के कार्यों को सराहा
विज्ञापन

कार्यकाल पूरा होने पर सहयोग के लिए जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत गाहर ने समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल की है। पंचायत द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में महिला मंडलों, ग्राम सुधार समितियों, वरिष्ठ नागरिकों और सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने वाले स्वयंसेवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह का शुभारंभ मंच संचालक देशराज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए किया। उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा इस प्रकार की पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। समारोह में ग्राम पंचायत प्रधान तारा चंद धीमान व उनके सहयोगियों की इस अनूठी सोच की सभी ने खुले दिल से सराहना की। पंचायत प्रधान तारा चंद धीमान ने कहा कि पंचायत द्वारा यह एक छोटी-सी कोशिश की गई है, ताकि उन लोगों को सम्मान मिल सके जो बिना किसी स्वार्थ के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसे लोग पर्दे के पीछे रहकर समाज की सेवा करते हैं और उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाती, जिसके वे हकदार होते हैं। पंचायत का उद्देश्य इन गुमनाम समाजसेवियों को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाना है। प्रधान तारा चंद धीमान ने इस अवसर पर बीते पांच वर्षों में पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों का भी विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पंचायत ने सड़क, स्वच्छता, जलापूर्ति, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सहभागिता जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनमें ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा है। समारोह में ग्यारह महिला मंडलों, आठ ग्राम सुधार समितियों सहित 80 लोगों को सम्मानित किया गया। इससे दो दिन पहले पंचायत की ओर से विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप प्रधान राम सिंह, वार्ड सदस्य दूनी चंद, अमी चंद, दूनी चंद ठाकुर, सरिता, पुष्पा, सुमन, निर्मला, सुनीता, पंचायत सचिव रमेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें