फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पेटीएम कस्टमर केयर में की कॉल, बैंक खाते से उड़े 32 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा थाना के तहत सोलग जुरासी का एक युवक साइबर ठगों की ठगी का शिकार हो गया। हैकरों ने ग्राहक सेवा कॉल के नाम युवक के खाते की डिटेल ली और उसमें से 32 हजार रुपये उड़ा लिए। युवक ने इसकी शिकायत बरमाणा थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

युवक मंडल प्रधान कुलदीप ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत धार टटोह के गांव सोलग जुरासी के एक युवक प्रवीण कुमार पुत्र ठाकुर दास के साथ यह ठगी हुई है। पीड़ित के अनुसार रिश्तेदार को पैसे देने के लिए उन्होंने अपने फोन पर पेटीएम डाउनलोड़ किया। संबंधित जानकारी लेने के लिए उन्होंने गूगल से पेटीएम कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। उस नंबर पर जिस व्यक्ति ने फोन उठाया तो उन्होंने बोला कि वह पेटीएम कस्टमर केयर से बोल रहे हैं और प्रवीण कुमार से पेटीएम बैंक खाता से लिंक करने के लिए बैंक नंबर और उसे संबंधित जानकारी ली। युवक ने भी ग्राहक सेवा कॉल के झांसे में सारी जानकारी दे दी। जिसके बाद उसके खाते से पैसे उड़ा लिए गए। शिकायत कर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे इस बात का आभास नहीं था कि उसके साथ कोई ठगी हो रही है। क्योंकि उन्होंने तो अपनी तरफ से कस्टमर केयर को फोन किया था। जैसे ही उनके खाते से 32000 रुपये कटने का मैसेज आया तो उन्हें अपने साथ ठगी होने का आभास हुआ। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें