फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में संस्थागत क्वारंटीन किए गए 5 लोग कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंची 29

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर/घुमारवीं। रविवार को बिलासपुर में कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमित दिल्ली से लौटे हैं और एक ही परिवार के सदस्य हैं। घुमारवीं के निजी होटल में क्वारंटीन इन लोगों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है। इसी के साथ अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 29 हो गयी है। 17 पाजिटिव लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा प्रकाश दड़ोच के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने जिले से कोरोना के 66 सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे थे। रविवार को मिली जांच रिपोर्ट में 61 निगेटिव और पांच सैंपल पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव आए सभी संक्रमित घुमारवीं में संस्थागत क्वारंटीन किए गए हैं। सभी कोरोना पॉजिटिव दिल्ली से घुमारवीं आए हैं और एक ही परिवार के सदस्य हैं। इनमें से एक सदस्य की कोरोना रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आयी थी। जिसके बाद पूरे परिवार के कोरोना सैंपल लिए गए थे। पहले लिए गए सैंपल में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। वहीं रविवार को जब इनके सैंपल रिपीट किए गए तो परिवार के सभी सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ ने बताया कि इनमें दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र 10 और 2 वर्ष है। उन्होंने बताया कि सभी कोरोना पॉजिटिव लोगों को कोविड केयर केंद्र चांदपुर शिफ्ट किया गया है। जहां उनका इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें