फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन फ्रॉड के आरोपी पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिहार राज्य से पकड़े गए ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के मुख्य सरगनाओं को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं पुलिस को संदेह है कि जिला और प्रदेश में हुए अन्य फ्रॉड के मामलों में भी आरोपी संलिप्त हो सकते हैं। पुलिस इन सभी मामलों को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई साक्ष्य हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने जिला के एक व्यक्ति से सफारी गाड़ी उपहार में निकलने के नाम पर करीब 16 लाख की ठगी की गई। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने एक के बाद एक तार जोड़े और आरोपियों तक पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों से कुछ नकदी भी बरामद की है, जबकि तीन बैंक खातों में तीन लाख के करीब रुपये भी सीज कर दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने बिहार से जय प्रकाश निवासी पार्वतीपुर जिला नवाड़ा, रियांश राजपुत निवासी चैबारी जिला शेखपुरा बिहार और आनंद कुमार निवासी पार्वतीपुर, जिला नवाड़ा बिहार को गिरफ्तार किया।
एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया की बिहारा से पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। कहा कि पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। कहा आरोपी अन्य मामलों में भी संलिप्त हो सकते हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें