फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डंगार में निशुल्क कैंसर जांच शिविर, 300 से अधिक लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

Fri, 12 Jun 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
डंगार में आयोजित निशुल्क कैंसर जांच शिविर में पंजीकरण कराते लोग। संवाद
विज्ञापन
-चेतना संस्था और ह्यूमैनिटी फर्स्ट के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के डंगार कस्बे में चेतना संस्था और ह्यूमेनिटी फर्स्ट के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क कैंसर जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 300 से अधिक लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
विज्ञापन

लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के शुरुआती लक्षणों, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। शिविर का शुभारंभ चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा ने बतौर मुख्यातिथि किया, जबकि पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यातिथि हरीश नड्डा ने कहा कि चेतना संस्था सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर जांच ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने चेतना संस्था और ह्यूमैनिटी फर्स्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर लोगों को जांच सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी बनाते हैं। इससे पहले शुक्रवार को भराड़ी में भी इसी प्रकार का स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें