फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा सचिव की सतर्कता ने शातिर से बचाई पेंटर की 63 हजार की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बड़गांव के पेंटर के खाते से शातिर ने बैंक अकाउंट रिन्यू कराने का झांसा देकर 13 हजार रुपये उड़ा लिए। लेकिन कृषि सहकारी सभा बड़गांव के सचिव की सतर्कता ने 63 हजार की राशि खाते से गायब होने से बचा ली।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के एक शातिर ने पेंटर अशोक कुमार को रविवार सुबह बैंक अधिकारी बनकर फोन किया। अकाउंट रिन्यू नहीं होने पर उसका एटीएम ब्लॉक कर देने की चेतावनी दी। अशोक कुमार ने अपना बैंक अकाउंट नंबर उनको बता दिया। शातिर ने ओटीपी नंबर बताने को कहा। अशोक कुमार ने ओटीपी नंबर भी बता दिया। तुरंत उसके खाते से 13 हजार रुपये निकाल लिए गए। रविवार को बैंक बंद होते हैं। इस कारण अशोक कुमार बैंक अधिकारियों से भी बात नहीं कर पाया। अशोक कुमार ने तुरंत सहकारी सभा बड़गांव के सचिव राजेश गौतम से बात की। सचिव ने होशियारी दिखाते हुए डिपॉजिट मोबिलाइजिंग के माध्यम से 63000 की राशि सहकारी सभा में अशोक कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दी। सचिव राजेश गौतम ने बताया कि बैंक के अधिकारी ग्राहकों से कभी भी फोन पर कोई जानकारी नहीं मांगते।
उधर, थाना प्रभारी तलाई कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि ऑनलाइन ठगी की वारदातें को रोकने के लिए खाताधारकों को स्वयं जागरूक रहना चाहिए। बैंक अकाउंट की जानकारी गोपनीय और निजी होती है। इसे किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। ठगी के मामलों को रोकने के लिए साइबर सेल काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें