फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर ओटीपी बताते ही शातिर ने बैंक खाते से उड़ाए 71 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत नघ्यार पंचायत के एक युवक के बैंक खाते से शातिरों ने 71 हजार रुपये उड़ा लिए। युवक ने तलाई थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी से अनुसार नघ्यार गांव के अंकुर कुमार (30) ने तलाई थाने में केस दर्ज करवाया है कि उसके बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी कर किसी व्यक्ति ने 71,529 रुपये निकाल लिए हैं। अंकुर ने बताया कि उसके मोबाइल पर फोन आया । कहा कि भारतीय स्टेट बैंक तलाई से बोल रहा हूं। बताया कि आपका एटीएम बंद हो गया है। पूछा कि क्या आप इसे चालू रखना चाहते हैं। अंकुर ने कहा कि उसकी बात सुनकर फोन काट दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद फिर फोन आया और उसने कहा कि आपने नहीं बताया कि एटीएम चालू करना है की नहीं? अंकुर ने कहा कि बार-बार कॉल आई तो उसे लगा कि बैंक से ही फोन हो सकता है। उसे अपना एटीएम नंबर, आधार कार्ड नंबर बता दिए। इसके कुछ मिनट बाद मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आया, जो उसे बता दिया।
अंकुर ने कहा कि ओटीपी बताने के कुछ ही देर में खाते से 71,529 रुपये निकलने का मैसेज आ गया। इससे पहले कि कुछ समझ पाता फिर फोन आया कि आपके साथ ऑनलाइन ठगी हो गई है। पुलिस ने अंकुर की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उधर, घुमारवी डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि युवक के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस तरह की किसी भी फोन कॉल पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें