फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घंडालवीं कॉलेज में 8.40 लाख से बनेंगे चार शौचालय

विज्ञापन
घंडालवीं कॉलेज के विद्यार्थी पंचायत प्रधान को मांग पत्र सौंपते हुए। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत को सौंपी गई निर्माण कार्य की जिम्मेदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वच्छ भारत मिशन वर्ष 2025-26 के तहत घुमारवीं विकास खंड की ग्राम पंचायत घंडालवीं के राजकीय महाविद्यालय में 8.40 लाख रुपये की लागत से चार शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के तहत इसके लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें दो यूनिट छात्राओं और दो छात्रों के लिए बनाए जाएंगे।
निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत घंडालवीं को सौंपी गई है। इसके लिए नियमानुसार किश्तों में बजट जारी किया जाएगा। शुक्रवार को महाविद्यालय की केंद्रीय छात्र संघ की अगुवाई में विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत प्रधान और अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात की। विद्यार्थियों ने शौचालय निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर खुशी जताई और कार्य जल्द शुरू करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बैठने के लिए बेंच लगाने की मांग भी उठाई। इसके अलावा कॉलेज से सटी मुख्य सड़क पर वर्षा शालिका बनाने का आग्रह किया, ताकि बारिश और धूप के दौरान विद्यार्थियों सहित आम लोगों को परेशानी न हो।
पंचायत प्रधान और अन्य प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और शौचालय निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें