फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निपुण टेस्टिंग कैंप पास कर श्री नयना देवी जी कॉलेज के चार रोवर्स ने चमकाया नाम

विज्ञापन
राज्य स्तरीय निपुण टेस्टिंग कैंप में भाग लेने वाले रोवर्स। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
रिवालसर में पांच दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न परीक्षणों में किया बेहतर प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी के चार रोवर्स ने राज्य स्तरीय निपुण टेस्टिंग कैंप सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह शिविर 4 से 8 सितंबर तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) रिवालसर, जिला मंडी में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के रोवर्स विशाल धीमान, रोहित, तजिंदर ठाकुर और विनोद कुमार ने रोवर लीडर डॉ. अजय चौहान के मार्गदर्शन में शिविर की विभिन्न गतिविधियों और परीक्षणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। शिविर से लौटने पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राज कुमार ने चारों रोवर्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जैसी गतिविधियां युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों ने भी रोवर्स की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें