फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं कन्या स्कूल में एकसाथ चार प्रधानाचार्य तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
नए स्टेशन न मिलने तक वर्तमान विद्यालय में देंगे सेवाएं
विज्ञापन

जिले से 21 प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य पद पर मिली है पदोन्नति
घुमारवीं कन्या विद्यालय से एकसाथ तीन प्रवक्ता बने हैं प्रधानाचार्य
नियमित प्रधानाचार्य सहित कुल चार प्रधानाचार्य एकसाथ कार्यरत

संजीव शामा
घुमारवीं(बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय घुमारवीं में इन दिनों एक विशेष स्थिति बनी हुई है। यहां वर्तमान में एकसाथ चार प्रधानाचार्य सेवाएं दे रहे हैं। यह स्थिति शिक्षा विभाग में हाल ही में जारी पदोन्नति सूची के बाद सामने आई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की सूची जारी की गई है, जिसमें बिलासपुर जिले के 21 प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य बनाया गया है। इनमें से तीन प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय घुमारवीं से पदोन्नत हुए हैं। पदोन्नति के बाद अभी तक इन प्रधानाचार्यों को नए स्टेशन आवंटित नहीं किए गए हैं। विभागीय आदेशों के अनुसार पदोन्नत अधिकारी नए स्थान पर नियुक्ति मिलने तक 31 मार्च तक अपने वर्तमान विद्यालयों में ही सेवाएं देंगे। इसी कारण कन्या विद्यालय घुमारवीं में फिलहाल चार प्रधानाचार्य एकसाथ कार्यरत हैं। विद्यालय में नियमित प्रधानाचार्य के रूप में परमजीत शर्मा कार्यरत हैं, जबकि प्रवक्ता पद से पदोन्नत होकर प्रधानाचार्य बनी रेखा चंदेल, तिलक धर्माणी और अनु कटोच भी इसी विद्यालय में अध्यापन और शैक्षणिक कार्य संभाल रहे हैं। यह व्यवस्था 31 मार्च तक जारी रहेगी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सभी प्रधानाचार्य अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं और शैक्षणिक कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। शिक्षा विभाग में इस तरह की स्थिति कम ही देखने को मिलती है, लेकिन नियमों के तहत यह पूरी तरह वैध व्यवस्था है। 31 मार्च के बाद जैसे ही नए स्टेशन आवंटित होंगे, पदोन्नत प्रधानाचार्य अपने-अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें