बरमाणा और तलाई पुलिस ने तीन मामलों में की कार्रवाई
आरोपियों से 34 मिलीग्राम चिट्टा और 169 ग्राम चरस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस ने चिट्टा और चरस के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरमाणा और तलाई पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों पर की है। आरोपियों से 34 मिलीग्राम चिट्टा और 169 ग्राम चरस बरामद हुई है।
पहले मामले में बरमाणा पुलिस की टीम ने खारसी चौक के पास नाका लगाया था। इसी बीच एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार के गियर लिवर के साथ बने खाना में एक प्लास्टिक का पाउच बरामद हुआ, जिसमें 34 मिलीग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपियों की पहचान भाग चंद निवासी गांव खारसी कनैता डाकघर साई खारसी जिला बिलासपुर और हर्षित निवासी गांव साईं ब्राह्मणा डाकघर साई खारसी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। दूसरे मामले में बरमाणा पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 94 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान दीप राम निवासी गांव निहार खंड वासला डाकघर ब्रह्मपुखर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। तीसरे मामले में तलाई पुलिस ने गश्त के दौरान भल्लू के पास एक युवक से 75.06 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान वीरेंद्र प्रसाद निवासी गांव जेजवीं तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। इन मामलों की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।