फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता की चार विभूतियों को दिया काले बाबा प्रेरणा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याण कला मंच बिलासपुर का सम्मान समारोह आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कल्याण कला मंच बिलासपुर की विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह शाहतलाई स्थित गुरना झाड़ी में बीबीएन ट्रस्ट के सभागार में हुआ, जिसकी अध्यक्षता मंच के निदेशक सुरेंद्र मिन्हास ने की।
समारोह में डॉ. लेख राम शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में ट्रस्ट सदस्य अभियंता विजय ठाकुर और कृष्णा अस्पताल तलाई के एमडी राकेश कुमार मौजूद रहे। मंच का संचालन राकेश मनहास ने किया। दीप प्रज्वलन के बाद शिक्षाविद जीत राम सुमन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान मंच के वरिष्ठ सदस्यों ने उपमंडल झंडूता की चार विभूतियों को काले बाबा प्रेरणा सम्मान 2026 प्रदान किए। इन विभूतियों में सर्वप्रथम कोलका के डॉ. लेख राम शर्मा, बीबीएन ट्रस्ट के अभियंता विजय ठाकुर, कृष्णा अस्पताल तलाई के एमडी डॉ. राकेश कुमार और बच्छरेटू की सेवक और कर्मठ महिला बीना चौधरी शामिल रहे। कल्याण कला मंच बिलासपुर के निदेशक सुरेंद्र मिन्हास ने मंच के उद्देश्यों, कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के छिपे समाज सेवियों को सम्मानित कर के उन्हें प्रोत्साहित करना मंच का उद्देश्य रहता है। मिन्हास ने भयंकर बारिश आंधी तूफान में अपनी जान जोखिम में डाल कर भी मंच के दो दर्जन से अधिक सदस्यों का मुख्यालय से इतनी दूर पहुंच कर मंच के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जगदीश सहोता, बीना वर्धन, शिव नाथ सहगल, अजय सौरव, अमरनाथ धीमान, सुशील पुंडीर परिंदा, तेज राम तेजस, श्याम सुंदर सहगल, कर्म वीर कंडेरा, डॉ. अनेक राम संख्यान, रविंद्र कुमार शर्मा, प्रेम लाल चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें