फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में होगा प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक

विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया नगर परिषद मैदान का मंच। संवाद
विज्ञापन
डिजिटल न चलाएं
विज्ञापन

घुमारवीं में प्राण प्रतिष्ठा का होगा सीधा प्रसारण
जिले के 525 छोटे-बड़े मंदिरों में होगा कार्यक्रमों का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/घुमारवीं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर में रामलीला मंच पर प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक किया जाएगा। घुमारवीं शहर के गांधी चौक पर एलईडी के माध्यम से अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके अलावा जिले के 525 छोटे बड़े मंदिरों में भक्तजन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
श्रीराम प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रामभक्त उत्साहित हैं। घरों, दुकानों और वाहनों पर प्रभु श्री राम के झंडे लहराए जा रहे हैं। घरों में दीप जलाकर दिवाली जैसा त्योहार मनाने की तैयारियां चल रहीं हैं। बिलासपुर शहर में श्री राम नाटक समिति डियारा की ओर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शाम को नगर परिषद मैदान डियारा में प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का कार्यक्रम आयोजित होगा। समिति के महासचिव सुनील पंवर ने बताया कि दोपहर 3 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

शोभा यात्रा पूरे शहर की परिक्रमा करेगी। इस दौरान सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली जाएंगी। शाम 6:30 बजे हनुमान मंदिर डियारा में राम भोग और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद 7 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भजन संध्या में गायक अक्षय शर्मा और अनन्या शर्मा प्रभु श्री राम के भजनों का गुणगान करेंगे। साथ ही गोगी बैंड भी इस दौरान प्रस्तुति देगा।
निहाल सेक्टर स्थित दुर्गा माता मंदिर में भी भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। दुर्गा माता भंडारा समिति के तत्वावधान में होने जा रही इस भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक सोनी अपने भजनों से प्रभु श्री राम का गुणगान करेंगे। समिति के प्रधान स्वदेश ठाकुर ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरे देश में एक पर्व की तरह मनाया जा रहा है। इस दिन को देश भर में खुशी की लहर है। इसी कड़ी में दुर्गा माता मंदिर निहाल में भजन संध्या आयोजित की जा रही है। सोमवार को शाम 6 बजे से भजन संध्या शुरू हो जाएगी। उन्होंने राम भक्तों से आग्रह किया है कि भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें।
विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह मंत्री अधिवक्ता तुषार डोगरा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 525 से अधिक मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। इसमें 325 मंदिरों में लाइव कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था समाज के सहयोग से की है। प्रत्येक मंदिर में सुबह हवन यज्ञ, श्री राम जय राम जय जय राम विजय महामंत्र का 108 बार जाप, हनुमान चालीसा का पाठ और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। मंदिरों में शाम के समय भजन संध्या के कार्यक्रम भी रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विभिन्न धार्मिक सामाजिक संस्थाएं और समाज के सहयोग से हो रहे हैं।
पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि घुमारवीं में भव्यता और उत्साह से कार्यक्रम होगा। मंदिरों में शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। अयोध्या से लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। घरों व दुकानों पर प्रभु श्री राम के झंडे लहराए जाएंगे। बरठीं में आदर्श राम नाटक क्लब भारती के द्वारा राम रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्री राम, सीता, लक्ष्मण और बजरंगबली की आकर्षक झांकियां दिखाई जाएंगी। यात्रा सुबह 11 बजे निकाली जाएगी। यह यात्रा मौंही, टिहरी, बरठीं मुख्य बाजार, संगासवीं, भल्लू, रियाणा, बडग़ांव, फ टोह, सुन्हाणी धरोटी से होती वापिस बरठीं सरगल तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

जिले के छह संतों को अयोध्या का आमंत्रण
जिले में अयोध्या से छह संतों को आमंत्रण दिया गया है। इसमें चमलोग से बाबा कमलदास, घंडीर से रूपेश्वर गिरी, गेहड़वीं से केवल गिरी, पंजगाईं से राधिका दास, ग्वालथाई से माधव नंद और भराड़ी से राजेंद्र गिरी शामिल हैं।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया नगर परिषद मैदान का मंच। संवाद

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया नगर परिषद मैदान का मंच। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें