संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पूर्व विधायक परिषद के प्रदेशाध्यक्ष और सदर पूर्व विधायक डाॅक्टर बाबूराम गौतम को नई दिल्ली में इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन की ओर से धनवंतरी दिवस पर आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. आरएस चौहान, डॉ. ओपी वशिष्ठ और अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार चावनिया ने पूर्व विधायक डॉ. बाबू राम गौतम को स्मृति चिन्ह और हार पहनाकर सम्मानित किया। डॉ. बाबू राम गौतम को इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन की ओर से धनवंतरी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। बता दें कि कि डॉ. बाबू राम गौतम इस संस्था के पूर्व सचिव रह चुके हैं। अपने अध्ययन काल में वह आयुर्वेद छात्र संघ के भी महासचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए लिए एसोसिएशन का आभार जताया।