फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश धर्माणी पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं भाजपा के पूर्व मंत्री : कांग्रेस

Fri, 22 Nov 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बोले, चिट्टे के सौदागरों का समर्थन करते तो नहीं होती पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के बेटे की गिरफ्तारी
विज्ञापन

- धर्माणी ने हमेशा नैतिकता और सच्चाई का किया है पालन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला कांग्रेस के नेताओं ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि घुमारवीं से भाजपा के पूर्व मंत्री ने घुमारवीं के विधायक और मंत्री राजेश धर्माणी के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। कहा कि धर्माणी ने हमेशा नैतिकता और सच्चाई का पालन किया है। अगर वह चिट्टे के सौदागरों का समर्थन करते तो घुमारवीं के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे की गिरफ्तारी के समय दखल देते, जो कि उन्होंने नहीं किया।
कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के पूर्व मंत्री एवं घुमारवीं के पूर्व विधायक तकनीकी शिक्षा मंत्री के खिलाफ राजनीतिक अखाड़े में मुकाबला करने में नाकाम रहे हैं, अब उनके खिलाफ झूठे प्रचार का सहारा ले रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री जानते हैं कि धर्माणी के नैतिक, ईमानदार चरित्र के आगे वे टिक नहीं सकते, इसलिए वह धर्माणी की छवि को धूमिल करने के लिए तरह-तरह के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। पहले चुनाव में भी भाजपा के पूर्व मंत्री ने धर्माणी के खिलाफ झूठे प्रचार किए थे और अब फिर से उनका यही तरीका अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के नेताओं में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, हिमुडा के निदेशक मंडल के सदस्य जितेंद्र चंदेल, पूर्व जिला अध्यक्ष अंजना धीमान, राजीव शर्मा, संदीप संख्यान, भूपेंद्र सिंह ठाकुर समेत कई अन्य नेताओं ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री को अपनी गलतियों के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए और मंत्री धर्माणी पर लगाए गए झूठे आरोपों की सच्चाई सामने लानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें