फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अमरपुर पंचायत में पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि एक मंच पर आए

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरपुर में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर पूर्व में रहे पंचायत प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत के विकास में पूर्व जनप्रतिनिधियों के योगदान को सम्मान देना और भविष्य में सभी के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत प्रधान अनीता शर्मा ने कहा कि पंचायत एक परिवार की तरह होती है और उसका नेतृत्व प्रधान करता है, लेकिन पंचायत का समग्र विकास तभी संभव है जब पूर्व प्रतिनिधियों, वर्तमान सदस्यों और चुनाव हार चुके प्रतिनिधियों सहित सभी का सहयोग मिले। उन्होंने कहा कि पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिए सभी के सुझाव और अनुभव का लाभ लिया जाएगा।
प्रधान ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए प्रत्येक जनप्रतिनिधि को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभानी होगी। उन्होंने ग्रामीणों से भी हर ग्राम सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने और पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन

पंचायत सचिव राजपाल सोनी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पूर्व प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर उप प्रधान मंगल सिंह, दीनानाथ, राजकुमार, पूर्व बीडीसी राकेश कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें